1 kilowatt monocrystalline solar panel ki kimat: आजकल, सोलर पैनल का इस्तेमाल घरों और व्यवसायों में बिजली की खपत को कम करने और पर्यावरण को बचाने के लिए तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी अपनी बिजली की लागत को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करना चाहते हैं, तो 1 किलोवाट मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल उच्च गुणवत्ता के होते हैं, जो कम जगह में अधिक बिजली उत्पादन करते हैं और उनकी कार्यक्षमता भी बहुत ज्यादा होती है। इन पैनलों की कीमत विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है, जैसे कि पैनल की ब्रांड, गुणवत्ता, और इंस्टालेशन स्थान। हालांकि, सरकारी सब्सिडी के कारण इनकी कीमत और भी सस्ती हो सकती है। अगर आप अपने घर या व्यवसाय के लिए सोलर पैनल लगाने का सोच रहे हैं, तो यह सही समय है, क्योंकि आपको न केवल सस्ती बिजली मिल सकती है, बल्कि साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद रहेगा।
आइये इस लेख में हम जानते है की 1 किलोवाट मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल की कीमत क्या है, लेकिन इससे पहले हम मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल क्या होते है, इस विषय जान लेंगे।
मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल क्या है?
मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल आजकल बहुत लोकप्रिय हो गए हैं, और इसका कारण उनकी बेहतरीन कार्यक्षमता है। इन पैनल्स में सिलिकॉन के एक ही क्रिस्टल से बने सेल्स होते हैं, जो इन्हें बहुत अधिक ऊर्जा उत्पन्न करने की क्षमता देते हैं। इससे आप कम जगह में भी ज्यादा पावर जनरेट कर सकते हैं, जो खासतौर पर छोटे घरों या छोटी जगहों के लिए एक बड़ा फायदा है। इन पैनल्स की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन उनकी लंबी उम्र और उच्च कार्यक्षमता के चलते ये आपके निवेश को लंबे समय तक फायदा पहुंचाते हैं। अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए सोलर पैनल इंस्टॉल करने की सोच रहे हैं, तो मोनोक्रिस्टलाइन पैनल्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
1 किलोवाट मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल की कीमत:
मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल सिलिकॉन के एक सिंगल सेल से बना हुआ होता है, इसका कलर काला होता है| यह सोलर पैनल पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल से एफिशिएंट होता है लेकिन इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा होती है|
कंपनी | किलोवाट | सेल्लिंग प्राइस |
---|---|---|
टाटा पावर सोलर | 1KW | ₹45,000 – ₹50,000 |
विक्रम सोलर | 1KW | ₹42,000 – ₹50,000 |
अदानी सोलर | 1KW | ₹40,000 – ₹48,000 |
लुमिनस | 1KW | ₹40,000 – ₹48,000 |
वारी एनर्जी | 1KW | ₹38,000 – ₹45,000 |
मोनोक्रिस्टलाइन 1 किलोवाट ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम प्राइस
ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम की यह कीमतें ब्रांड, स्थान और सिस्टम कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। ऑन-ग्रिड सिस्टम में बैटरी शामिल नहीं होती है, क्योंकि यह सीधे ग्रिड से जुड़ा होता है। सरकारी सब्सिडी मिलने पर कीमतें कम हो सकती हैं। तो आइये निचे हम 1 किलोवाट ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम की प्राइस देखते है।
घटक | कीमत (₹) |
---|---|
मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल | ₹35,000 – ₹40,000 |
ऑन-ग्रिड सोलर इनवर्टर | ₹10,000 – ₹15,000 |
माउंटिंग स्ट्रक्चर | ₹3,000 – ₹5,000 |
DC केबल्स और वायरिंग | ₹2,000 – ₹3,000 |
AC/DC डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स | ₹2,000 – ₹3,000 |
इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग शुल्क | ₹5,000 – ₹7,000 |
कुल अनुमानित कीमत | ₹50,000 – ₹70,000 |
मोनोक्रिस्टलाइन 1 किलोवाट ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम प्राइस
1KW मोनोक्रिस्टलाइन ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम की कुल कीमत लगभग ₹70,000 से ₹90,000 तक हो सकती है। इसमें सभी आवश्यक उपकरण शामिल होते हैं, जो नीचे दी गए है।
घटक | कीमत (₹) |
---|---|
मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल | ₹35,000 – ₹40,000 |
सोलर इनवर्टर (ऑफ-ग्रिड) | ₹15,000 – ₹20,000 |
बैटरी (150Ah) | ₹15,000 – ₹20,000 |
माउंटिंग स्ट्रक्चर | ₹3,000 – ₹5,000 |
DC केबल्स और वायरिंग | ₹2,000 – ₹3,000 |
AC/DC डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स | ₹2,000 – ₹3,000 |
इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग शुल्क | ₹5,000 – ₹7,000 |
कुल अनुमानित कीमत | ₹70,000 – ₹90,000 |
निष्कर्ष:
हमने इस आर्टिकल में आपको 1 किलोवाट मोनोक्रिस्टललाइन सोलर पैनल की कीमत बताइ है। देखा जाये तो मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल की कीमत पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल के हिसाब से ज्यादा होती है, लेकिन कीमत की हिसाब से मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल कार्यक्षमता और ऊर्जा उत्पादन क्षमता बहुत ज्यादा होती है।
में इस ब्लॉग का एडमिन हूँ, पिछले कुछ सालो में मेने इस सोलर इंडस्ट्री के बारे में काफी सारी जानकारी प्राप्त की है, और इसी जानकारी को में आप सभी के साथ शेयर करना चाहत हूँ।