हैवेल्स सोलर इन्वर्टर प्राइस लिस्ट 2024| Havells Solar Inverter Price List

हैवेल्स सोलर इन्वर्टर प्राइस:- हैवेल्स इंडिया लिमिटेड भारत की एक इलेक्ट्रिकल कंपनी है जो कई सालों से इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में काम कर रही है| यह कंपनी अभी 40 से भी ज्यादा देशों में अपने इलेक्ट्रिकल उत्पादन उपलब्ध कराती है| जिसका मुख्यालय नोएडा भारत में स्थित है| इस कंपनी की भारत में कुल 13 विनिर्माण प्लांट है |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जो हरिद्वार, फरीदाबाद, अलवर, नीमराना, बद्दी, साहिबाबाद, गुवाहाटी और घिलोथ में स्थित है| यह कंपनी अपने बेहतरीन क्वालिटी के इलेक्ट्रिकल उत्पादन के लिए जानी जाती है जिनमें एमसीबी, इलेक्ट्रिकल तार, सीलिंग फैन शामिल है|

हैवेल्स इंडिया लिमिटेड अब सोलर पैनल क्षेत्र में भी उतर चुकी है और इसने 2 साल पहले सोलर पैनल सोलर इनवर्टर और सोलर बैटरी का निर्माण शुरू किया था| यह कंपनी अब बड़े-बड़े सोलर प्लांट भी स्थापित कर रही है|

अगर आप लोगों को हैवेल्स सोलर इनवर्टर लेना है| और आप हैवेल्स सोलर इनवर्टर के बारे में जानना चाहते हो| और आप हैवेल्स सोलर इनवर्टर प्राइस लिस्ट के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते हो| तो इस पोस्ट में हम हैवेल्स सोलर इन्वर्टर प्राइस लिस्ट के बारे में पूरी जानकारी लेंगे|

1. हैवेल्स सोलर इन्वर्टर प्राइस लिस्ट

अभी हम जानेंगे हैवेल्स सोलर इन्वर्टर प्राइस लिस्ट के बारे में हैवेल्स सोलर इन्वर्टर सिंगल फेस और थ्री फेस में आते हैं| और हैवेल्स सोलर इनवर्टर आपको 1.1 किलोवाट से लेकर 100 किलोवाट तक मिल जाएंगे| नीचे हमने आपको हैवेल्स सोलर इन्वर्टर प्राइस लिस्ट दी है उसको देखकर आप अपने लिए सही हैवेल्स इनवर्टर चुन सकते हैं|

 कैपेसिटी MPPT की संख्याकीमत प्रति वाटकुल कीमत
हैवेल्स 1.1 KW, 1 Ph1₹ 19₹ 21,423
हैवेल्स 2.2 KW, 1 Ph1₹ 11₹ 24,316
हैवेल्स 3 KW, 1 Ph1₹ 9₹ 28,369
हैवेल्स 3.3 KW, 1 Ph1₹ 9₹ 28,947
हैवेल्स 4 KW, 1 Ph2₹ 12₹ 46,316
हैवेल्स 5 KW, 3 Ph2₹ 9₹ 47,476
हैवेल्स 5.5 KW, 3 Ph2₹ 14₹ 77,583
हैवेल्स 6.6 KW, 3 Ph2₹ 12₹ 82,214
हैवेल्स 8.8 KW, 3 Ph2₹ 10₹ 89,161
हैवेल्स 11 KW, 3 Ph2₹ 8₹ 92,637
हैवेल्स 15 KW, 3 Ph2₹ 8₹ 1,18,107
हैवेल्स 20 KW, 3 Ph2₹ 6₹ 1,27,369
हैवेल्स 25 KW, 3 Ph2₹ 6₹ 1,44,738
हैवेल्स 30 KW, 3 Ph2₹ 5₹ 1,62,855
हैवेल्स 50 KW, 3 Ph2₹ 5₹ 2,31,583
हैवेल्स 60 KW, 3 Ph3₹ 4₹ 2,47,995
हैवेल्स 80 KW, 3 Ph (Wi-Fi)3₹ 4₹ 3,18,423
हैवेल्स 100 KW, 3 Ph (Wi-Fi)3₹ 4₹ 3,87,899
1. हैवेल्स:-कंपनी का नाम|
2. KW=यह सोलर इनवर्टर की विद्युत रेटिंग को दर्शाता है|
3. Ph= इनवर्टर द्वारा समर्थित फेजों की संख्या को दर्शाता है |
4. MPPT= यह सोलर इनवर्टर की एक तकनीक है जो सोलर पैनल से प्राप्त ऊर्जा को सर्वाधिक संभावित शक्ति स्थिति (Maximum Power Point) पर लाने का काम करती है|

यह भी देखें:- पतंजलि सोलर इन्वर्टर प्राइस

2. हैवेल्स सोलर की विशेषताएं

हैवेल्स सोलर भारत की एक उभरती हुई सोलर पैनल कंपनी है| जो अपने कई विशेषताओं के लिए जानी जाती है| जिनमें से कुछ हमने आपको नीचे दिए हैं उनको देख ले|

  • इस कंपनी ने कई स्कूलों, दुकानों, पेट्रोल पंप, एटीएम में अपने सोलर पैनल पर स्थापित किए हैं|
  • कंपनी भारत में और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में समान गुणवत्ता वाले उत्पादन उपलब्ध कराती है|
  • हैवेल्स कंपनी ने 400 स्थानों पर 12 मेगावाट की सोलर प्लांट स्थापित किए हैं|
  • कंपनी आपको एक साथ कई सुविधाएं उपलब्ध कराती है जैसे की साइट सर्वेक्षण, डिज़ाइन, आपूर्ति, और कार्यान्वयन|

3. सोलर इनवर्टर में Ph क्या होता है

Ph इनवर्टर द्वारा समर्पित फेजों की संख्या दर्शाता है| इनवर्टर में दो प्रकार के फेज होते हैं सिंगल फेज और 3 फेस| जिसको हमने नीचे विस्तार से बताया है|

  • 1 Ph:- सिंगल-फेज इनवर्टर आमतौर पर वहाँ प्रयुक्त होते हैं जहां विद्युत प्रणाली एक ही आल्टरनेटिंग करंट आवृत्ति पर कार्य करती है।
  • 3 Ph:- तीन फेज इनवर्टर उद्योगी और वाणिज्यिक अनुप्रयोगों में प्रयुक्त होते हैं जहां अधिक शक्ति मांग होती है और/या जहां तीन फेज की विद्युत वितरण मानक होता है।

यह भी देखें:- 2 किलोवाट सोलर पैनल से क्या क्या चल सकता है|

4. हैवेल्स सोलर इन्वर्टर की गारंटी कितने समय तक होती है?

हैवेल्स सोलर इन्वर्टर प्राइस
हैवेल्स सोलर इन्वर्टर प्राइस

हैवेल्स सोलर इनवर्टर की गारंटी उसके मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करती है| आमतौर पर यह गारंटी कुछ सालों की होती है| और यह सभी मॉडल के लिए अलग-अलग होती है अगर आपको किसी विशिष्ट मॉडल की गारंटी जानी है| तो आप आपके नजदीकी हैवेल्स सोलर इनवर्टर विक्रेता से या फिर हैवेल्स सोलर इनवर्टर कस्टमर केयर से संपर्क करके उसके बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं|

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि क्या हैवेल्स सोलर कंपनी भरोसेमंद है या नहीं तो हम आपको यह बता दे की| भारत में जो भी सोलर पैनल निर्माता कंपनी है उन सभी को BSI(Bureau of Indian Standards) पंजीकरण कराना जरूरी है|

  • BIS पंजीकरण क्यों जरूरी है:
    • उपभोक्ता संरक्षण: BIS पंजीकरण ग्राहक के लिए एक निश्चित स्तर की गुणवत्ता और सुरक्षा की गारंटी देता है।
    • बाजार तक पहुंच: BIS पंजीकरण वाले कंपनी को विशाल भारतीय सौर बाजार तक पहुंच प्राप्त होती है।
    • ब्रांड विश्वसनीयता: BIS पंजीकरण गुणवत्ता मानकों के पालन का प्रतीक है, जिससे उपभोक्ताओं के बीच ब्रांड विश्वास बढ़ता है।

5. हैवेल्स सोलर इन्वर्टर प्राइस लिस्ट PDF | Havells solar inverter price list PDF

हैवेल्स सोलर आपको हैवेल्स सोलर इनवर्टर की पीडीएफ भी उपलब्ध कराता है| अगर आप कोई पीडीएफ देखनी है तो हमने आपको नीचे Havells solar inverter price list PDF उपलब्ध कराई है आप उसको देख सकते हैं|

आप PDF ऑप्शन पर क्लिक करके हैवेल्स सोलर इन्वर्टर प्राइस लिस्ट की PDF देख सकते हैं|

यह भी देखें:- वारी सोलर पैनल प्राइस लिस्ट

निष्कर्ष:

हैवेल्स सोलर इनवर्टर भारत का एक भरोसेमंद सोलर इनवर्टर है| जो आपको ज्यादा एफिशिएंसी के साथ बिजली कन्वर्ट करके देता है| अगर आपको हैवेल्स सोलर इनवर्टर लेना है तो सबसे पहले आप आपकी जरूरत को समझ ले| आपको कितने वाट का सोलर इनवर्टर चाहिए वह सबसे पहले तय कर ले फिर उसके बाद ही इनवर्टर ले| हमने आपके ऊपर हैवेल्स सोलर इन्वर्टर प्राइस लिस्ट उपलब्ध कराई है आप उसे देखकर अपने लिए सही हैवेल्स सोलर इनवर्टर चुने|

FAQ’S Havells solar inverter price List:

Q. क्या हैवेल्स सोलर इन्वर्टर हमारे सोलर पैनल के लिए सही है?

हां बिल्कुल हैवेल्स सोलर इनवर्टर भारत की एक उभरती हुई सोलर पैनल निर्माता कंपनी है जो आपको सबसे बेहतरीन क्वालिटी के सोलर इनवर्टर उपलब्ध कराती है|

Q. हैवेल्स सोलर इनवर्टर के साथ कौन सी बैटरी लेनी चाहिए?

वैसे तो आप हैवेल्स इनवर्टर के साथ कोई भी बैटरी इस्तेमाल कर सकते हो लेकिन मेरा सुझाव आपको यही रहेगा कि आप हैवेल्स सोलर इनवर्टर के साथ हैवेल्स की ही सोलर बैटरी इस्तेमाल करें|

Q. क्या हैवेल्स सोलर इनवर्टर Wi-Fi कनेक्शन के साथ आता है?

हैवेल्स सोलर इनवर्टर Wi-Fi कनेक्शन के साथ आते हैं पर Wi-Fi कनेक्शन वाले सोलर इनवर्टर ज्यादा किलोवाट के होते हैं|

I am Harshad Hanumant Shinde I graduated in electronics and telecommunications. I also have a broad knowledge of Solar panels and Solar energy, I completed Many courses about solar panels

Leave a comment