इस आर्टिकल में, हम टाटा सोलर पैनल की प्राइस लिस्ट से पहले टाटा सोलर कंपनी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें जानेंगे। टाटा सोलर भारत की नंबर वन सोलर पैनल कंपनी है और यह टाटा समूह की सबसे बेहतरीन कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना 1899 में हुई थी, और यह पिछले 30 वर्षों से सोलर क्षेत्र में काम कर रही है। टाटा सोलर को भारत की सोलर इंडस्ट्री में सबसे अनुभवी कंपनियों में से एक माना जाता है।
अगर सफलताओं की बात करें, तो टाटा सोलर ने अब तक 594.25 मेगावाट सोलर पैनल इंस्टॉल करके भारत की सबसे बड़ी सोलर इंस्टालर कंपनी होने का खिताब हासिल किया है। यह कंपनी बेहतरीन गुणवत्ता के साथ सोलर पैनल को सबसे किफायती दामों में उपलब्ध कराती है। वर्तमान में, टाटा सोलर भारत में सबसे किफायती सोलर पैनल प्रोवाइडर के रूप में जानी जाती है। टाटा सोलर पैनल की कीमत मात्र ₹28 प्रति वॉट है, जिससे यह आम उपभोक्ताओं के लिए बजट-फ्रेंडली विकल्प बनता है।
यदि आप टाटा सोलर से सोलर पैनल खरीदने की सोच रहे हैं और टाटा सोलर पैनल की प्राइस लिस्ट के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
टाटा सोलर पैनल प्राइस लिस्ट(50W से 315W)
अब हम देखेंगे टाटा सोलर पैनल प्राइस लिस्ट, लेकिन उससे पहले यह जान लीजिए कि टाटा सोलर पैनल की कीमत प्रति वॉट पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, अगर आप कम वॉट का सोलर पैनल लगवाते हैं, तो आपको प्रति वॉट 44 रुपए से शुरू हो सकती है, जबकि अगर आप ज्यादा वॉट का सोलर पैनल लगवाते हैं, तो आपको प्रति वॉट 29 रुपए देने होंगे।
जैसे, अगर आप 50 वॉट का सोलर पैनल लगवाते हैं, तो आपको प्रति वॉट 44 रुपए देने होंगे। वहीं, अगर आप 315 वॉट का सोलर पैनल लेते हैं, तो आपको केवल 29 रुपए प्रति वॉट देने होंगे। यानी, जितने ज्यादा वॉट का सोलर पैनल आप लगवाएंगे, उतने ही कम रुपए आपको प्रति वॉट देने होंगे।
सोलर पैनल मॉडल | सेल्लिंग प्राइस | प्राइस प्रति वाट |
---|---|---|
50W सोलर पैनल | 2200 | 44 रुपए |
100W सोलर पैनल | 4400 | 44 रुपए |
150W सोलर पैनल | 6600 | 44 रुपए |
160 W सोलर पैनल | 6720 | 42 रुपए |
200W सोलर पैनल | 7800 | 39 रुपए |
250 W सोलर पैनल | 7250 | 29 रुपए |
265W सोलर पैनल | 7685 | 29 रुपए |
288W सोलर पैनल | 8352 | 29 रुपए |
300W सोलर पैनल | 8700 | 29 रुपए |
315W सोलर पैनल | 9135 | 29 रुपए |
यह भी देखें – लुमिनस सोलर पैनल प्राइस लिस्ट
टाटा सोलर पैनल प्राइस लिस्ट(1KW से 20KW)
ऊपर हमने आपको कम वॉट के लिए टाटा सोलर पैनल प्राइस लिस्ट दी है। लेकिन अगर आपको अपने घर या फिर अपने बिजनेस के लिए टाटा सोलर पैनल चाहिए और उसकी प्राइस लिस्ट जाननी है, तो हमने नीचे आपको टाटा सोलर पैनल की प्राइस लिस्ट दी है, जिसे आप देख सकते हैं।
लेकिन उससे पहले, जैसा कि हमने ऊपर बताई टाटा सोलर पैनल प्राइस लिस्ट में कहा था, आप जितने कम वॉट का सोलर पैनल खरीदेंगे, उतने ही ज्यादा पैसे प्रति किलोवाट आपको देने होंगे। यहाँ भी यही स्थिति है:
अगर आप 20 किलोवाट सोलर सिस्टम लेते हैं, तो आपको प्रति किलोवाट 52 रुपए देने होंगे और अगर आप 1 किलोवाट सोलर सिस्टम लेते हैं, तो आपको प्रति किलोवाट 70 रुपए देने होंगे।
सोलर सिस्टम मॉडल | सेल्लिंग प्राइस | प्राइस प्रति वाट |
---|---|---|
1kW सोलर सिस्टम | रु. 70,000 | रु. 70 |
2kW सोलर सिस्टम | रु. 1,40,000 | रु .70 |
3 KW सोलर सिस्टम | 195,000 | रु. 65 |
5 kW सोलर सिस्टम | 3,00000 | रु. 60 |
6 kW सोलर सिस्टम | रु. 3,60,000 | रु. 60 |
8kW सोलर सिस्टम | रु. 4,8,0000 | रु. 60 |
10kW सोलर सिस्टम | 5,80,000 | रु. 58 |
15kW सोलर सिस्टम | रु. 8,00,000 | रु. 53 |
20kW सोलर सिस्टम | रु. 10,40,000 | रु. 52 |
यह भी देखें – प्रधानमंत्री फ्री सोलर पैनल योजना
निष्कर्ष:
अगर आप अपने घर या बिजनेस के लिए टाटा सोलर पैनल लेना चाहते हैं, तो हमने ऊपर आपको सभी प्रकार की टाटा सोलर पैनल प्राइस लिस्ट दी है। आप इस लिस्ट को देखकर अपने लिए सबसे उपयुक्त सोलर पैनल चुन सकते हैं। हमारा सुझाव यही रहेगा कि आप जितना हो सके, उतना ज्यादा वॉट वाला सोलर पैनल लें, क्योंकि इससे आपको प्रति वॉट कम कीमत चुकानी पड़ेगी।
Frequently Asked Questions
अगर हम सबसे सस्ते और अच्छे सोलर पैनल की बात करें तो टाटा का पाली क्रिस्टल लाइन सोलर पैनल सबसे सस्ता और सबसे अच्छा सोलर पैनल|
₹ यह इस पर निर्भर करता है कि आप कौन सी कंपनी का सोलर पैनल लगवाना चाहते हो और कौन से टाइप का सोलर पैनल लगवाना चाहते हो जैसे कि आप अगर टाटा के मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल लगवाओगे तो आपके प्रति वाट 60 रुपए का खर्चा आएगा|

में इस ब्लॉग का एडमिन हूँ, पिछले कुछ सालो में मेने इस सोलर इंडस्ट्री के बारे में काफी सारी जानकारी प्राप्त की है, और इसी जानकारी को में आप सभी के साथ शेयर करना चाहत हूँ।
Pingback: टाटा 540 वाट सोलर पैनल की कीमत | Tata Solar Panel 540 Watt Price